Type Here to Get Search Results !

राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व व स्वतंत्रता सेनानी || NCERT पर आधारित सम्पूर्ण विवरण व नोट्स

राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व व स्वतंत्रता सेनानी

freedom fighters of Rajasthan thumbnail image
Complete details and notes of prominent personalities and freedom fighters of Rajasthan

1.अमर सिंह घाटियाँ :- बीकानेर के निवासी

➤ राज० का 1857 की क्रांति में प्रथम शहीद
➤ राज का मंगलपाण्डे कहते है ।
➤ झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को आर्थिक सहायता दी।
➤ 1857 की क्रांति का भामाशाह कहते है।

2.अर्जुन लाल सेठी :- 

➤ जन्म = 9 सितंबर 1880 (जयपुर)
➤ राज. के प्रथम क्रांतिकारी थे |
➤ जयपुर में जनजागृति का जनक

❖ इन्होने चोमू के जिलाधीश पद का त्याग करते हुए यह कहा कि "अर्जुनलाल नौकरी करेगा तो अग्रेजो को भारत से बाहर कौन निकालेगा"

➤ 1907 ई. में इन्होने अजमेर में "जैन शिक्षा सोसायटी" की स्थापना की |

➤ इसके तहत 1907 में जैन वर्धमान पाठशाला के नाम से जयपुर में विद्यालय खोला गया।

➤ सेठी व मोतिचन्द्र को बिहार नीमच मठ के तहत महंत की हत्या के आरोप में 1914 में बेलूर जेल (कर्नाटक) में 7 वर्ष की सजा हुई | जेल से छूटने के बाद अजमेर दरगाह में अरबी, फारसी पढ़ाते हुए 23 दिसम्बर, 1941 में देहान्त हुआ ।

❖ इन्होने लाल लॉर्ड हॉल्डीग पर बम फेंकने की योजना बनाई।

3. जमनालाल बजाज :-

जन्म  = 04 Nov 1989 ( काशी का बास - सीकर )

❖ उपनाम = 

➤ गुलाम No. - 4
➤ गाँधीजी की पाँचवा पुत्र
➤ राजस्थान का भामाशाह
❖ सीकर प्रजामण्डल की स्थापना व जयपुर प्रजामण्डल का पुर्ण घटन किया ।
❖ 1926/1927 में चरखा संघ की स्थापना (जयपुर में )
➤ प्रथम विश्वयुद्ध में अग्रेजो की मदद करने के कारण इन्हें "रायबहादुर " की उपाधि दी। जिसे इन्होने असहयोग आंदोलन के तहत वापस लोटा दी ।
➤ पत्नि का नाम = जानकी देवी बजाज
                पदम विभुषण प्राप्त करने वाली प्रथम महिला.

4. गोपाल सिंह खरवा:-

➤ राजस्थान में सहस्त्र क्रांति का जनक
➤ केसरीसिंह बाहरठ के साथ "वीर भारत सभा" की स्थापना

5. विजयसिंह पथिक :-

➤ मुल नाम = भूपसिंह गुर्जर
➤ जन्म - गुठावली गाँव बुलंद शहर (U.P) (1888 ई.)
➤ सहस्त्र क्रांति के तहत गीरफ्तार हुए और इनको टोडगढ़ जेल (अजमेर) में रखा गया।
➤ इन्होने बिजोलिया व बेंगु किसान आंदोलन का नेतृत्व किया
➤ भारत में किसान आंदोलन का जनक
➤ साप्ताहिक प्रकाशन- राज. केसरी, नवीन राजस्थान , तरुण राजस्थान पत्रिका का प्रकाशन किया = अजमेर से ।
➤ 28 मई 1954 को = मृत्यु

6. हीरालाल शास्त्री:-

➤ जन्म = 24 नवंबर 1899 ई. (जोबनेर, जयपुर)

➤ पुत्री शांता बाई के नाम पर इनकी धर्म पत्नि श्रीमति रचना शास्त्री द्वारा वनस्थली निवाई (टोंक) में "जीवन कुटीर नामक संस्था " की स्थापना की गई।
        
            • वर्तमान में - वनस्थली विद्या पीठ

➤ गीत = "प्रलय: प्रतिक्षा नमो: नम:"
➤ आत्मकथा - प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र
❖ यह राजस्थान के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री थे ।
❖ भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मिर्जा स्माइल व हीरालाल शास्त्री के मध्य जेटलमेंट एंग्रीमेंट सम्पन्न हुआ

7. सागरमल गोपा:- 

➤ जन्म = जैसलमेर (3)
➤ पुस्तक = "आजादी के दिवाने ","जैसलमेर में गुंडाराज"
➤ 25 मई 1941 को महारावल जवाहरसिंह के कहने पर जेल में डाल दिया। और 4 अप्रेल 1946 को जिंदा जला दिया ।
जिसकी जाँच "गोपाल स्वरूप पाटक" ने की।

8. गोकुल भाई भट्ट :-

➤ जन्म = हाथला गाँव, सिरोही (25 जनवरी 1898)
➤ राजस्थान का गाँधी
➤ "गाँधीवादी सर्वोच्च नेता "
➤ सिरोही प्रजामण्डल की स्थापना।
➤ 06,oct, 1986 को जयपुर में निधन।

9. बाल मुकुन्द विस्सा:-

➤ जन्म = पीडवा गाँव, डिडवाना, नागौर
→ जोधपुर जेल में खराब भोजन के विरोध में भुकहडताल करते हुए 19 जुन 1942 को मृत्यु |

10. जयनारायण व्यास:-

➤ जन्म = 18 फरवरी 1899 (जोधपुर)

➤ उपनाम = राज. का लोक नायक  ,शेर-ए- राजस्थान , लकड्ड और फकड्ड , धुन का धनी
➤ राजस्थान के एकमात्र मनोनित व निर्वाचित CM थे।
➤ मारवाड़ हितकारिणी सभा की स्थापना की।
➤ 1932 में ब्यावर (अजमेर) से राजस्थानी भाषा का प्रथम राजनैतिक समाचार पत्र "आँगी बाण" पत्रिका एवं मुम्बई से "अखण्ड भारत" समाचार पत्र का प्रकाशन किया ।
→ राज. में बालिकाओ के लिए 1932 ई० में "जयकन्या विद्यालय" जोधपुर में जयनारायण व्यास ने स्थापित किया |
14 मार्च 1963 में मृत्यु हुई |

11. रामनारायण चौधरी:-  

➤ जन्म = 1896 (निम का थाना, सीकर)
➤ पत्नि = अंजना देवी चौधरी, 1932 में " हरिजन सेवक संघ की स्थापना"
➤ बेगु व बुदी किसान आंदोलन का नेतृत्व किया |
➤ समाचार पत्र - दैनिक दैनिक नवज्योति, नया राजस्थान , तरुण राजस्थान का प्रकाशन |

12. दुर्गा प्रसाद प्रसाद चौधरी:-

➤ रामनारायण चौधरी के बड़े भाई थे। 
➤ दीनबंधु चौधरी के सहयोग से दैनिक नवज्योति का प्रकाशन किया।
➤ इनको "केप्टेन" बोलते थे।

13. माणिक्य लाल वर्मा:- 

➤ जन्म =  04 Dec 1897 (बिजोलिया)
➤ पत्नि = नारायणी देवी वर्मा
➤ मेवाड़ प्रजामण्डल की स्थापना |
➤ "पछीड़ा गीत" गाया। ( बिजोलिया किसान आंदोलन के दौरान )
➤ मेवाड़ राज्य से निष्कासित करने पर यह अजमेर में रहकर "मेवाड़ का वर्तमान शासन " नामक पुस्तक की रचना की ।
➤ 14 फरवरी, 1969 ई. में मृत्यु हुई |
→ इन्ही के नाम पर वर्तमान में भील संस्कृति को बचाने के लिए "माणिक्यलाल आदिम जाति शोध संस्थान" (उदयपुर) में कार्यरत है। 

14. भोगीलाल पाण्ड्‌या:-

➤ जन्म = 13 Nov. 1904 (सिमलवाड़ा, डूगरपुर)
➤ वांगड़ का गाँधी कहा जाता है 
➤ बागड़ सेवा मंदिर, हरिजन सेवा समिति, भील सेवा संघ की स्थापना की गई।
➤ 31 मार्च 1981 को जयपुर में मृत्यु हुई |
➤ पत्नि = मणिबहन पाण्ड्या । बागड़ बा ।

15. केसरीसिंह बारहठ:-

➤ जन्म = 21 नवम्बर 1872 (देवपुरा) शाहपुरा
➤ "राजस्थान केसरी" के नाम से जाना जाता है।
➤ जोधपुर के रामस्नेही महंत प्यारेलाल के हत्या के आरोप में 20 वर्ष की सजा ।
→ दिल्ली जाते समय मेवाड़ के महाराणा फतेहसिंह को 1903 में "चेतावनी -रा-चुंगट्‌या" नामक 13 सोरटे भेजे। जिन्हें पढ़कर फतेहसिह का सोया हुआ स्वाभिमान जाग गया। जिससे वह दिल्ली हो गए परंतु दिल्ली दरबार में नहीं गए।
➤ 1910 में गोपाल सिंह खरवा के साथ मिलकर "वीर भारत सभा" की स्थापना ।
➤ 14 अगस्त 1941 में कोटा में निधन |

16. जोरावर सिंह बारहठ:- 

➤ जन्म = उदयपुर
➤ केशरी सिंह बारहठ के छोटे भाई |
➤ प्रताप सिंह बारहठ के चाचा |
• गुरु = हम्मीरचंद । अम्मीरचंद ।
                   ➥  इन्होने जयपुर में जैव वर्धमान पाठशाला में शिक्षा दी ।
→ 23 दिसम्बर 1912 में लार्ड हॉल्डीग पर बम फेका।
→ इनकी स्मृति में आज भी शाहपुरा में प्रतिवर्ष 23 दिसम्बर को शहीद दिवस मनाया जाता है।
→ इन्होंने अपना अंतिम समय 'अमरदास वैरागी साधु के वेश में कोटा में बिताया।

17. प्रतापसिंह बारहठ:- 

➤ जन्म = उदयपुर
→ केशरीसिंह बारहठ के पुत्र |
→ जोरावर सिंह बारहठ के भतीजे थे।
→ राज. के सबसे कम उम्र के क्रांतिकारी ।
➤ बनारस सड़यंत्र के तहत आशावाड़ा (जोधपुर) से गीरफतार कर परेली जेल में रखा गया ।

➥ प्रतापसिंह बारहठ का कथन = 
"मेरी माँ रोती है तो उसे रोने दो, जिससे सैकड़ो माताओ को न रोना पड़े तो, यदि मैने दिल का भेद खोल दिया तो यह मेरी वास्तविक मृत्य होगी और मेरी माता पर अमीट कलंक लगेगा।"

→ 27 मई, 1918 को शहीद हो गए |

18. मोतीलाल तेजावत:-

➤ जन्म = कोल्यारी गाँव (उदयपुर) - 1896 में 
➤ भील जनजाति के बाहुल्य क्षेत्रो में आदिवासियों का मसीहा या बावजी कहा गया।
➤ वनवासी संघ की स्थापना की 
➤ भीलो में राजनैतिक जागृति पैदा करने हेतु एकी आंदोलन या भोमट आंदोलन को चितोड़ से शुरू किया।
→ 1921-22  में मेवाड़ में प्रारम्भ हुए भील आंदोलन के नेता थे।
→ मोतिलाल तेजावत के द्वारा तैयार "मेवाड़ पुकार" एक माँग पत्र था ,जो मेवाड़ महाराणा को प्रस्तुत किया गया।
➤ 14 जनवरी, 1969 को मृत्यु हुई

19. मोहनलाल सुखाड़ियाँ :- 

➤ जन्म = नाथद्वारा (राजसमंद) 31 जुलाई 1916
➤ आधुनिक राजस्थान का निर्माता
➤ मुख्यमंत्री पद पर सबसे अधिक समय लगभग 17 वर्ष तक राजस्थान के CM पद पर रहे।
→ 24 अप्रेल 1962 को संभागीय व्यवस्था को बंद किया गया।

20. दामोदर दास व्यास:-

➤ जन्म = मालपुरा (टोंक)
➤ राज. के एकीकरण में महत्वपुर्ण भुमिका निभाई ।
➤ राज० का लौह पुरुष कहा गया।

21. चुन्नीलाल शर्मा:-

➤ डाबड़ा किसान आंदोलन में 13 मार्च, 1947 को शहीद हुए 

22. हरिभाऊ उपाध्याय:- 

➤ जन्म = ग्वालियर (M.P.) 1892 में
➤ "त्याग भूमि " समाचार पत्र का संपादक किया गया।
➤ स्वतंत्रता सेनानी हरिभाऊ उपाध्याय स्वतंत्रता के बाद 1952 में अजमेर - मेरवाड़ा राज्य के प्रमुख
 C.M. बने ।
➤ रचनाएँ :- (1) युगधर्म ,(2) दुरदावल, (3) बापू के आश्रम

23. गोविन्द गीरि :-

➤ जन्म :- बासियां गाँव (डूंगरपुर)
➤ मेवाड़ व वागड़ के आसपास क्षेत्रों में भीलों में सामाजिक सुधार के लिए लसाड़िया आंदोलन की शुरुआत की ।
➤ जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए 1883 ई. में "सम्प सभा" की स्थापना की ।
➤ सम्प सभा का 1913 का सम्मेलन = मानगढ़ पहाड़ी (बासवाड़ा) जहाँ पर अग्रेजो ने इस सभा पर गोलिया चलाई।
➤ राजस्थान के मानगढ़ के "वागड़ का जलियावाला बाग हत्याकाण्ड" कहा गया।
→ अन्तिम समय गुजरात के "कम्बोई" नामक स्थान पर बिताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.